32.2 C
Mandlā
Friday, May 8, 2026
Home Blog Page 774

कलेक्‍टर द्वारा सिंगवासा एवं गोपालपुरा तालाब का किया निरीक्षण (गुना समाचार)

कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा गत दिवस रात्रि 8:00 बजे सिंगवासा एवं गोपालपुरा तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोपालपुरा तालाब को नगर पालिका को हेण्‍डओवर करने के लिए सीएमओ गुना को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया तथा गोपालपुर तालाब से शहर को जल प्रदाय किए जाने हेतु भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। गर्मी के सीजन में भी गोपालपुरा तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, जिसका उपयोग पेयजल की किया जा सकता है, इस संबंध में कार्य योजना एवं गोपालपुरा तालाब के आसपास पिकनिक स्पॉट तैयार करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना को दिए, साथ ही सिंगवासा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण हेतु दिशा-निर्देश दिए।  

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना रवि मालवीय, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव, नगर पालिका उपयंत्री बी.बी. गुप्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!