42.7 C
Mandlā
Monday, April 27, 2026
Home Blog Page 77

जिले में वार्षिक औसत वर्षा का आंकडा पार

भाद्रपद की अमावस्या तक 1358.2 मिमी वर्षा दर्ज

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, शनिवार को हुई बारिश से जिले में अब तक औसत वार्षिक वर्षा 1326.2 मिमी का आंकड़ा पार हो गया है। शनिवार को जिले में हुई 43.1 मिमी वर्षा के बाद जिले में अब तक 1358.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

      24 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 43.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 43.2 मि.मी., नैनपुर में 3 मि.मी., बिछिया में 24.4 मिमी, निवास में 53.2 मि.मी., घुघरी में 75.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 59.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

       अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अगस्त तक तहसील मंडला में 1496.8 मिमी, नैनपुर में 1334.6 मिमी, बिछिया में 1278.4 मिमी, निवास में 1365.2 मिमी, घुघरी में 1230.4 मिमी एवं नारायणगंज में 1461.4 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1220.7 मिमी वर्षा हुई थी।

error: Content is protected !!