30.1 C
Mandlā
Friday, May 8, 2026
Home Blog Page 769

सिलपुरा वाहन दुर्घटना (मण्‍डला समाचार)

उपचार के बाद 14 घायलों को जिला चिकित्सालय से दी गई छुट्टी

भर्ती 6 मरीजों के स्वास्थ्य में हो रहा तेजी से सुधार

            ग्राम सिलपुरा में हुई वाहन दुर्घटना में आंशिक रूप से घायल हुए 14 मरीजों को उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय से छुट्टी प्रदान कर दी गई है। शेष 6 मरीजों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। सभी घायलों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

            इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने बताया कि बुधवार को ग्राम सिलपुरा में हुई वाहन दुर्घटना के 20 घायल व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आंशिक रूप से घायल 14 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी प्रदान कर दी गई है। 6 घायलों का जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर एक्स-रे, सीटी स्केन तथा पेथोलॉजी आदि की सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

error: Content is protected !!