36.8 C
Mandlā
Saturday, May 9, 2026
Home Blog Page 759

सख्त पहरे में ईव्हीएम स्ट्रांग रूम कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा (कटनी समाचार)

सख्त पहरे में ईव्हीएम स्ट्रांग रूम कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कृषि उपज मंडी पहरूआ परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी पहरेदारी के बीच ईव्हीएम बंद है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने मंगलवार को यहां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम के बाहर चौबीसों घंटे सशस्त्र बल तैनात हैं।  पारदर्शिता की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और बड़े एलईडी टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां से सीसीटीवी की जद में स्ट्रांग रूम नजर आता है। कलेक्टर श्री प्रसाद भी स्वयं यहां आने पर बाकायदा रजिस्टर में अपनी एंट्री दर्ज करते हैं। अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से नजर रखते हैं। विदित हो कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल की बड़वारा विधानसभा तथा खजुराहो संसदीय क्षेत्र की विधानसभा विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद में मतदान उपरांत कृषि उपज मंडी प्रांगण कटनी के स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई है। ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु आगामी 03 जून तक चार पालियों मे कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त कानूनी व्यवस्था का प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी को नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!