18.7 C
Mandlā
Friday, November 13, 2026
Home Blog Page 714

कलेक्टर ने किया विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन (नरसिहंपुर समाचार)

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में किया पौधा रोपण

जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में संचालित विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को संबंधित विषय के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रेक्टिकल ज्ञान होना जरूरी है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला मुख्यालय स्थित स्कूल उत्कृष्ट विद्यालय, एमएलबी, नेहरू हायर सेकेण्डरी, सीएम राइज नरसिंहपुर की विज्ञान, रसायन शास्त्र एवं भौतिक शास्त्र विषयों की लैब का अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्यों से लैब में आवश्यक सामग्री सूची की जानकारी भेजने को कहा, जिससे लैब में विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल ज्ञान का लाभ मिले। इस दौरान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनिल व्यौहार, प्राचार्य श्री जीएस पटेल, श्री प्रभात मिश्रा, श्री एके चौबे उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू हायर सेकेण्डरी, सीएम राइज नरसिहपुर में पौधारोपण भी किया। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य शिक्षकों ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर सीएम राइज विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा भावना ने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले का हाथ से तैयार किया गया चित्र भेंट किया।

error: Content is protected !!