17.6 C
Mandlā
Thursday, November 12, 2026
Home Blog Page 712

दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्‍य, विश्व पर्यावरण दिवस पर (राजगढ़़ समाचार)

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा पंच-ज योजनांतर्गत पर्यावरण के संरक्षण हेतु 05 जून से 15 अगस्त, 2024 तक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ द्वारा राजगढ़ जिले में कम से कम 10000 पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिला एवं तहसील स्तर पर वन विभाग राजगढ़ के सहयोग से न्यायालय व शासन के संबंधित विभागों व संस्थाओं से अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाने हेतु समन्वय स्थापित किया गया है।

अभियान के प्रथम दिवस में बुधवारको विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम कार्यालय वन मंडल, राजगढ़ के परिसर में जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हर्ष दीक्षित, वन मंडल अधिकारी दौतानिया व कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ की ओर से प्रिंसिपल मजि. किशोर न्याय बोर्ड, राजगढ़ सुश्री स्निग्धा पाठक, एस.डी.ओ राजीव दुबे व अन्य अधिकारियों द्वारा नीम, पीपल, आंवला, इमली, वेल के पौधे रोपित किये गये। इस प्रकार कुल 27 पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर रोपित किये गये पौधों का पर्यावरण के संरक्षण में उपयोगिता व महत्व के बारे में उपस्थितजनो को अवगत कराया गया।

error: Content is protected !!