28.2 C
Mandlā
Tuesday, November 10, 2026
Home Blog Page 683

रोड शो में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का जगह-जगह लोगों ने किया स्‍वागत (जबलपुर समाचार)

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गौतम की मढिया से पंडा की मढिया तक रोड शो किया। इस दौरान सड़कों के आस-पास, घरो की छतों से, बालकनियों से जगह-जगह लोग मुख्‍यमंत्री की एक झलक पाने को आतुर दिखे। लोगों में रोड शो को लेकर असीम उत्‍साह दिखाई दिया। जगह-जगह मुख्‍यमंत्री का जयकारे लगाये गये। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो के दौरान उपस्थित विशाल जन समूह का अभिवादन स्‍वीकार किया। जगह-जगह पंडाल लगाकर मुख्‍यमंत्री का फूल मालाओं से स्‍वागत किया गया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अजय विश्‍नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर अन्‍नू, अखिलेश जैन सहित अन्‍य गणमान्‍य नागरिक रथ में मौजूद होकर लोगों का आभार प्रदर्शन कर रहे थे। राधा कृष्‍ण बावली का किया अवलोकन मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के दौरान जल गंगा अभियान अंतर्गत जल स्‍त्रोतों को अविरल बनाने के उद्देश्‍य से राधा कृष्‍ण बावली पहुंचकर राधा कृष्‍ण बावली का अवलोकन किया तथा जल से आचमन किया। उन्‍होंने उस जल मंदिर में स्थित भगवान महादेव से प्रदेश के कल्‍याण की प्रार्थना भी की। उल्‍लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के प्रयासों से पुराने जल संरचनाओं को नये स्‍वरूप में लाने के अभियान के तहत उक्‍त जल संरचना को पुनर्जीवित कर अद्भुत जल मंदिर का रूप दिया। कहा जाता है कि पहले उस बावली में कचरा, गंदगी व वहां जमे गाद के कारण वह बावली गुमनाम जैसा हो गया था। लेकिन बावली का चिन्‍हांकन कर उसे आधुनिक स्‍वरूप में लाकर जल मंदिर का रूप दिया गया। जहां लोग उस जल मंदिर के दर्शन के लिये जाते है और जल संरक्षण की दिशा में एक नई प्रेरणा लेकर आते है। मुख्‍यमंत्री श्री यादव को इस आधुनिक जल मंदिर को नये स्‍वरूप में लाने की जीवनगाथा के बारे में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने विस्‍तार से बताया।

error: Content is protected !!