28.9 C
Mandlā
Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 651

लोकसभा निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्‍न (जबलपुर समाचार)

रिटर्निंग अधिकारी श्री द्विवेदी ने आशीष दुबे को लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी तथा लोकसभा निर्वाचन के लिये नियुक्‍त गणना प्रेक्षकों के निगरानी के साथ मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता से लोकसभा निर्वाचन का मतगणना कार्य जेएनकेव्‍हीव्‍ही परिसर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्‍न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री द्विवेदी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जबलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आज संपन्न हुई मतगणना में विजयी उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के आशीष दुबे को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के दिनेश यादव को 4 लाख 86 हजार 674 मतों से पराजित किया। श्री दुबे को कुल 7 लाख 90 हजार 133 मत और श्री यादव को कुल 3 लाख 3 हजार 459 मत प्राप्त हुये। 

error: Content is protected !!