16.1 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 624

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस का हुआ आयोजन

स्मारक पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

            वीरांगना रानी दुर्गावती का 24 जून को बलिदान दिवस मनाया गया। सर्किटहाउस के सामने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष संतोष सोनू भल्लावी, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग क्षमा सराफ, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रानी दुर्गावती के शौर्य एवं बलिदान को स्मरण करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि रानी दुर्गावती ने आत्म सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर महिलाओं का गौरव बढ़ाया है एवं उन्होंने अपनी प्रजा को अपने बच्चों की तरह पालन करते हुए उनकी सुख सुविधाओं के लिए जल प्रबंधन एवं उन्नत कृषि के लिए कार्य किया। साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को एकजुट रहकर प्रदेश एवं देश को विकसित करने का आव्हान किया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान सर्किटहाउस के सामने स्थित पार्क में पौधरोपण किया।

error: Content is protected !!