17.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 607

कल खेरमाई टेकरी में किया जाएगा पौधारोपण

            मण्‍डला। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 9 जुलाई को सायं 4 बजे उपनगरी क्षेत्र महाराजपुर के गोकुलधाम कॉलोनी के निकट खेरमाई टेकरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें एक हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पार्षदगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहते हुए पौधरोपण करेंगे।

error: Content is protected !!