18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 602

कॉनक्लेव के संबंध में उद्यमियों की बैठक संपन्न

मंडला। आगामी 20 जुलाई को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस कल्चरल एण्ड रिसर्च सेंटर मंे रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला योजना भवन में जिले के उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी को रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें कॉनक्लेव में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जबलपुर में होने वाला यह कॉनक्लेव क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिले के उद्योगपति अपना पंजीयन कराते हुए आयोजन में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कृषि, उद्यानिकी, मिनरल्स, रक्षा, एरोस्पेस, टूरिज्म आदि के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। कलेक्टर ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी तथा मोहनिया पटपरा में उद्योगों की संभावनाओं तथा जमीन की उपलब्धता और आवंटन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उद्योगपतियों को पंजीयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। बैठक में जिला उद्योग एवं व्यापार अधिकारी एनके वास्कले, उपसंचालक कृषि मधु अली, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुजय कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!