23.9 C
Mandlā
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 587

नदियों के संरक्षण को जन अभियान बनाएँ – संभाग आयुक्त

            मंडला प्रवास के दौरान संभाग आयुक्त अभय वर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय के रपटाघाट में जन सहयोग से किए जा रहे सफाई कार्य का अवलोकन करते हुए नदियों के संरक्षण को जन अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मंडला जिले में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। अभियान में स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं, जो अच्छी बात है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पार्षदगण, भीष्म द्विवेदी,  कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

            श्री वर्मा ने कहा कि नर्मदा सहित सभी नदियों को संरक्षित किया जाना समय की मांग है। इस दिशा में जो कार्य प्रारंभ किए गए हैं उन्हें आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को प्रेरित करें कि वे नर्मदा जी में किसी भी प्रकार के अपशिष्ट प्रवाहित नहीं करें। संभाग आयुक्त ने उपस्थित लोगों से कम से कम एक पौधा रोपित करते हुए उसकी देखभाल करने का आव्हान किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर क्षेत्र में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!