22.3 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 584

कोयला खनन में हर संभव करेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री से एसईसीएल सीएमडी डॉ. मिश्रा ने की भेंटकोयलांचल में लगाए जाएंगे 12 लाख पौधे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से साउथ इस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने मंत्रालय में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसईसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश में कोयला खनन के क्षेत्र में राज्य शासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीएमडी डॉ. मिश्रा ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रदेश की कोयला खदानों के योगदान के संबंध में अवगत कराया। सीएमडी डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कोयलांचल में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एसईसीएल ने मध्यप्रदेश वन विकास निगम के साथ अगले 5 वर्षों में 12 लाख पौधे लगाने के लिए समझौता किया है।

error: Content is protected !!