24.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 529

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर सभी नागरिक इस अभियान में सहभागी बनें – मंत्री संपतिया उइके

मंत्री संपतिया उइके ने ग्वारा में ग्रामीणों के साथ मिलकर 22 सौ पौधे रोपे

मंडला। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत ग्वारा के एसएएफ 33वी बटालियन में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके मंडावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर सहभागी बनें। इस अभियान में 2200 पौधे लगाए गए, वृक्षारोपण को लेकर लोगों में अति उत्साह था। मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण की रक्षा के लिए अति आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ग्वारा में रोपे गए पौधों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध किया जाए जिससे पौधों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से वृक्षारोपण करने और पौधों की सुरक्षा करने की अपील की। मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्य मार्गों, खेत व तालाब की मेढ़, विद्यालय, आंगनवाड़ी और शासकीय कार्यालयों/विभागों की खाली भूमि में वृक्षारोपण करते हुए पौधों की सुरक्षा का प्रबंध करें। ग्रामीणों ने इस अवसर पर 33वी एसएएफ बटालियन परिसर के लिए पक्की सड़क मार्ग बनाने, स्ट्रीट लाइट और ग्राम पंचायत ग्वारा में बाजार लगाने की मांग की। मंत्री संपतिया उइके ने ग्रामीणों की उक्त मांगों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!