15.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 522

जनसुनवाई में सुनी गई 124 आवेदकों की समस्याएँ

मंडला। जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 124 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। सीईओ जिला पंचायत ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

            आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम बोकर निवासी अंशुल कुमार झारिया ने अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में, ग्राम खड़देवरी निवासी हरिओम यादव ने व्हीलचेयर प्रदान करने के संबंध में, देवगांव निवासी गिरधारी लाल झारिया ने संबल कार्ड के भौतिक सत्यापन एवं अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में, ग्राम बकछेरादौना निवासी रामनाथ ने जमीन से कब्जा छुड़वाने के संबंध में, साथ ही जनसुनवाई में अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

error: Content is protected !!