31.3 C
Mandlā
Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 502

कलेक्टर ने पिलाई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की

25 तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

म्‍ण्‍डला। रपटाघाट में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नही रहना चाहिए। जो बच्चे किसी कारणवश केन्द्र तक नहीं जा पा रहे हैं उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाए। कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। पल्सपोलियो अभियान 23 जून से 25 जून 2024 तक चलेगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

error: Content is protected !!