16.6 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 498

अन्नदाताओं की समृद्धि का आधार है खेती

पीएचई मंत्री श्रीमती उईके ने खेत में रोपे धान के पौधे

मंडला। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने रविवार को मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा में प्रतिवर्ष अनुसार अपने पैतृक खेत में धरती मां को प्रणाम कर अपने परिजन के साथ धान के पौधों का रोपण किया। उन्होंने बताया कि धान के पौधों का रोपा गांव के लोग आपस में मिलकर लगाते हैं खेती करने के लिए आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। खेती करने की यह परम्परा हमें मिलनसार, सहृदय और विनम्र बनाती है। ये समाज की वो परंपराएं हैं जो संस्कृति रूपी पौधों का रोपण करती हैं। इससे आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना बढ़ती है। खेती करना किसानों के लिए उनकी जीविका का प्रमुख आधार है। मंडला जिले में 80 प्रतिशत लोग खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। किसानों के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे सभी किसान शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर समृद्ध व खुशहाल बन सकें।

error: Content is protected !!