16.6 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 496

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

मंडला। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत लिंगामाल में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाकर इस अभियान में सभी नागरिक, विभागें, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाओ के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान के तहत सभी प्रदेश वासियों को एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसकी सुरक्षा करने की अपील की है। जिससे पूरे प्रदेश को हरा-भरा कर प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा करें, जिससे वह पेड़ बड़ा होकर फल दे सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, डॉ. देवेन्द्र मरकाम, श्रीमती नरबदिया मरकाम सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

error: Content is protected !!