19.5 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 468

हरदी कुकर्रा में निर्मित हुई जल प्‍लावन की स्थिति जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा बचाव कार्य

जबलपुर। सिहोरा जनपद अंतर्गत ग्राम हरदी कुकर्रा में आज कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र से बेलकुंड नदी का पानी अप्रत्‍याशित रूप से आ जाने के कारण जल प्‍लावन की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर तत्‍काल ही जिला प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिये गये। मौके पर सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गौड, एसडीएम सिहोरा रूपेश सिंघई सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी मौजूद हैं। एसडीएम सिहोरा रूपेश सिंघई ने बताया कि गांव के लगभग 50 घरों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया है। उन्‍होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को जल प्‍लावन वाले क्षेत्र से निकाल कर कूम्‍ही में बनाये गये राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है। शिविर में पीडि़तों के लिये भोजन पानी का समुचित प्रबंध किया गया है। उन्‍होंने बताया कि ग्राम का पशुधन सुरक्षित है, उन्‍हें कुकर्रा में शिफ्ट किया गया है।

    विधायक श्री बरकड़े ने बताया कि जल प्‍लावन से बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। श्री बरकड़े और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस दौरान पूरे जल प्‍लावन के स्‍थानों का निरीक्षण किया और भविष्‍य में इसका स्‍थायी समाधान करने के लिए आवश्‍यक चर्चा की।

error: Content is protected !!