17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 461

तेजी से कराएं अटल स्मारक का निर्माण

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्माण स्थल का लिया जायजा

ग्वालियर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ग्वालियर में भव्य “अटल स्मारक” आकार लेने जा रहा है। राज्य शासन ने अटल स्मारक के निर्माण के लिये लगभग 20 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को अटल स्मारक निर्माण स्थल सिरोल पहाड़ी पर पहुँचकर कार्य का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश कार्य एजेंसी को दिए।          

निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कार्यपालन यंत्री टूरिज्म श्री अरुण गुप्ता एवं निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर अटल स्मारक प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि स्मारक का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हो। बैठक में बताया गया कि अटल स्मारक निर्माण के प्रथम चरण के लिये गत दिसम्बर माह में लगभग 12 करोड़ रूपए का वर्क ऑर्डर टेण्डर जारी किया गया था। बंसल एण्ड कंपनी को यह टेण्डर अलॉट हुआ है। टेण्डर की शर्तों के अनुसार 18 माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण किया जाना है।

error: Content is protected !!