32.5 C
Mandlā
Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 456

महिला श्रमिकों को किया गया जागरूक

            हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत पीएमएमवीवाई योजना के निर्माण श्रमिकों का नामांकन जिले में निर्माण स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत मण्डला के पिछे गायत्री मंदिर के पास गर्भवती महिला श्रमिकों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जागरूक किया गया एवं गर्भवती, धात्री महिलाओं को संतुलित भोजन एवं प्रसव से पहले पर्याप्त आराम की आवश्यकता के बारे में बताया गया। साथ ही मातृवंदना योजना से जुड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिला हब में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया और वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!