19 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 454

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने विदिशा में राजस्व महा अभियान का लिया जायजा

भोपाल भोपाल संभागायुक्त डाॅ. पवन कुमार शर्मा ने आज विदिशा जिले में क्रियान्वित राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत उद्धेश्यों की प्राप्ति की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। विदिशा एसडीएम कार्यालय परिसर में संचालित तहसील कार्यालय में पहुंचकर राजस्व महा अभियान की निहित बिन्दुओं का जायजा लिया है।

भोपाल संभागायुक्त डाॅ. शर्मा ने विदिशा ग्रामीण तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और नायब तहसीलदार सर्किल मिर्जापुर की संधारित पंजियों का अवलोकन किया है। संभागायुक्त ने नायब तहसीलदार आकाश महंत को अभियान अवधि को ध्यानगत रखते हुए समुचित राजस्व रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान अवधि में एक भी आवेदक ऐसा वंचित ना रहे जिसका नामांतरण, बंटवारा अथवा सीमांकन संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है।

संभागायुक्त डाॅ. शर्मा ने नायब तहसीलदार न्यायालयीन कार्यो के रिकार्ड पंजी का भी अवलोकन किया वहीं आवेदन प्राप्ति के उपरांत दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए कि एक भी आवेदन स्टाॅक पंजी में दर्ज होने से वंचित ना रहें। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने इस दौरान अन्य तहसीलो में भी अभियान के उद्धेश्यो की प्राप्ति के लिए किए गए प्रबंधो, क्रियान्वित बिन्दुओं तथा आवेदनो की प्राप्ति के लिए सहज और सरल उपायों के क्रियान्वयन से अवगत कराया है।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, एसडीएम क्षितिज शर्मा, विदिशा शहरी तहसीलदार डाॅ. अमित सिंह, ग्रामीण तहसीलदार अजय पाठक भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!