28.7 C
Mandlā
Wednesday, June 17, 2026
Home Blog Page 424

ठरका के मरीजों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव

मंडला। मंडला जिले के ग्राम ठरका में उल्टी-दस्त के मरीजों के सेंपल जांच हेतु जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गये थे। सभी मरीजों के सेंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम ठरका में कथित रूप से डायरिया से ग्रामीण पीड़ित हुए थे। यहां पर स्वास्थ्य टीम द्वारा 5 रेक्टल सेंपल, 9 स्टूल डायरिया सेंपल मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे गये थे। सभी सेंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। मरीजों के सेंपल में किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया नहीं पाया गया है।

पेयजल रिपोर्ट भी निगेटिव

            ग्राम ठरका में ग्रामीणों के कथित रूप से डायरिया पीड़ित होने के बाद पीएचई विभाग द्वारा पानी के सेंपल जांच के लिए लैब भेजे गये थे। इन पेयजल के सेंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव प्राप्त हुई है। जिससे पेयजल में किसी तरह के बैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई है।

error: Content is protected !!