22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 421

ग्वालियर में 9 अगस्त को लगेगा वृहद रोजगार मेला

50 से 60 कंपनियां आयेंगीं युवाओं को रोजगार देने

ग्वालियर। ग्वालियर में रोजगार मेले का आयोजन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में दिनांक 9 अगस्त 2024 को आयोजित होगा। रोजगार मेले में 50 से 60 कंपनियां बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये आयेंगीं। रोजगार मेले में लगभग 5 हजार बेरोजगार युवक – युवतियां शामिल होने की संभावना है। मेले के आयोजन के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।          

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोजगार मेले में आने वाले युवक-युवतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इसके साथ ही बाहर से आने वाली कंपनियों के लोगों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु अलग-अलग स्टॉल उपलब्ध कराए जाएं।          

बैठक में डीपीएम एनआरएलएम, जिला पंचायत, सहायक प्रबंधक उद्योग, आईटीआई कॉलेज के प्रतिनिधि, नगर निगम एनयूएलएम के प्रभारी अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!