29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 415

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जैन मुनियों से प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा

मंडला। प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रविवार को ग्राम पिंडरई जिला मंडला में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के आगमन पर जैन समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने जैन मुनियों को प्रणाम कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की।

error: Content is protected !!