29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 408

परिवहन कार्यालय मण्डला में बस स्वामियों की ली गई बैठक

मंडला। परिवहन कार्यालय मण्डला में परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा जिले के बस स्वामियों बैठक ली गई, जिसमें बस संचालकों को निर्धारित से अधिक किराया नहीं लेने तथा यात्रियों से बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि यात्रियों को दी जाने वाली टिकिट में बस का पंजीयन क्रमांक, ट्रेवल्स का नाम, दिनांक, कहां से कहां जाने का स्थान अवश्य रूप में दर्शित करें।

               यात्रा के दौरान समस्त बस चालक एवं परिचालक वर्दी में रहना सुनिश्चित करें। अनफिट बसों का संचालन बिल्कुल न करें एवं बारिश में बाढ़ की स्थिति में पुल, पुलियों से वाहन न निकालें। बसों में आवश्यक टूल, बसों के आवश्यक दस्तावेज परमिट, फिटनेस, पीयूसी आदि रखने एवं फर्स्टएड बाक्स जिसमें नवीन दवाई हों, अग्निशामन यंत्र आदि अनिवार्य रूप से रखें। साथ ही विंड स्कीन पर वाहन की डिटेल परमिट, फिटनेस की दिनांक अंकित करें। बसों में जाने वाले लगेज के संबंध में बस स्वामिओं को निर्देशित किया गया कि कोई भी अवैध वस्तुओं का बस में परिवहन न करें ओर ऐसी वस्तुओं का परिवहन न करें जिससे यात्रियों को परेशानी हो। बस स्टेण्ड से निकलने के बाद बसों को निर्धारित स्टाप पर ही बसे रोकें। कहीं पर भी बसों को न रोका जाये। बैठक में बस एसोसियेशन के अध्यक्ष लीलाधर बर्बे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!