29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 406

स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत

सीएम राईज स्कूल माधोपुर में किया गया आयोजन

मंडला। स्टॉप डायरिया कैम्पेन का अभियान के अंतर्गत डायरिया की रोकथाम व उपचार हेतु ग्रामीण स्तर पर विविध गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता अभियान सीमा पटले सहित अन्य अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत माधोपुर में संचालित सीएम राईज स्कूल, माध्यमिक शाला माधोपुर में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को डायरिया के रोकथाम के उपायों से अवगत कराया गया। साथ ही स्कूली बच्चों की रैली के माध्यम से जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बतलाया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं के हाँथ धोने के तरीके से अवगत कराया गया।

error: Content is protected !!