34.9 C
Mandlā
Monday, June 15, 2026
Home Blog Page 401

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला। जिले में इस वर्ष 1 जून से 14 जुलाई 2024 के दौरान 415 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 452.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 37.5 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

            अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2024 को मंडला में 3.6 मि.मी., नैनपुर में 46.8 मि.मी., बिछिया में 7.8, निवास में 11.6, घुघरी में 8.6 एवं नारायणगंज में 19.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 14 जुलाई 2024 को 16.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!