29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 397

माँ का दूध शिशुओं के लिए अमृतर – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

मंडला। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर कहा है कि स्तनपान शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। माँ का दूध शिशुओं के लिए अमृत के समान है। यह न केवल शिशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी माताओं से अपील की है कि वे अपने नवजात शिशुओं को अवश्य स्तनपान करायें ताकि शिशु स्वस्थ और मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि शुरुआती 6 महीने तक केवल स्तनपान ही शिशु के लिए सबसे अच्छा आहार है। उप-मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक अभियान चलाएं।

            उल्लेखनीय है कि वर्ष 1992 में पहली बार विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) मनाया गया। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूक करना है। सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के तहत, स्तनपान को सतत विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया। इसके माध्यम से बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और पूरे समाज में स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

error: Content is protected !!