29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 389

तितरी बाई को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला गया

मंडला। श्रीमती तितरी बाई बैगा पति किशन बैगा, उम्र 45 वर्ष, निवासी नेगवां नंदराम थाना घुघरी एवं मवई गुरूवार की सुबह बुढ़नेर नदी के बाढ़ में एक टापू में फस गई थी। वह टापू से बुढ़नेर नदी के बाढ़ को पार कर सुरक्षित रूप से बाहर आने में असमर्थ थी। बुढ़नेर नदी की बाढ़ में फसने की सूचना मिलने पर श्रीमती तितरी बाई को स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से बाढ़ बचाव संबधी रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यवाही करते हुए सकुशल बाढ़ से बाहर निकाला गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड नरेश कुमार साहू ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम की सूचना पर प्रभारी प्लाटून कमाण्डर हेमराज परस्ते के साथ पांच सदस्य की एसडीईआरएफ टीम, होमगार्ड, डीआरसी थाना घुघरी की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यवाही की गई। इस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से श्रीमति तितरी बाई बैगा को सफलतापूर्वक बुढ़नेर नदी की बाढ़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस प्रकार से होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ मण्डला की टीम के द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए श्रीमती तितरी बाई को बाढ़ में बहने से बचा लिया गया।

error: Content is protected !!