29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 385

ग्रामीणों ने सीखा पानी जाँच का तरीका एवं प्राप्त की फील्ड टेस्ट किट

मंडला। बीजाडांडी विकासखंड के धनवाही में ग्रामीणों को जल का परीक्षण करना सिखाया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से 10 पैरामीटर में 100 बार तक जल परीक्षण किया जा सकता है। साथ ही परीक्षण के परिणाम 10-15 मिनट में पता चल जाते हैं। प्रशिक्षण में उपयंत्री मुकेश दोहरे एवं प्रयोगशाला सहायक अजीत रावत द्वारा ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि प्रत्येक माह में पेयजल स्त्रोतों के पानी की जांच करें। साथ ही जांच में किसी प्रकार का कंटामिनेशन पाया जाता है तो उसका सेम्पल प्रयोगशाला नारायणगंज भेजें। प्रशिक्षण के बाद ग्रामीणों को पानी की जांच करने के लिए फील्ड टेस्ट किट वितरित की गई। प्रशिक्षण में नरेश मरावी, सचिव ओमप्रकाश पाठक, रोजगार सहायक प्यारेलाल बैरागी, आशा गनसिया मरकाम, आंगनवाड़ी उर्मिला विश्वकर्मा, मोहरवाती परते, साक्षी उइके गणमान्य नागरिक ब्रजलाल कमल सिंह चमरू सिंह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

            प्रशिक्षण के बाद ग्रामीणों के साथ ग्राम के पेयजल स्त्रोत ट्यूबवेल, कुआं, हैंडपंप में सोडियम हाइपोक्लोराइड (जर्मेक्स) डाला गया। साथ ही पेयजल स्त्रोतों के आसपास सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

error: Content is protected !!