30.1 C
Mandlā
Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 367

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक

मंडला। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालयों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, के आवेदन पत्र 23 जुलाई 2024 की शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिए निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल, निकाय आदि के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

error: Content is protected !!