29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 363

शास.माध्य. शाला पीपरपानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन हुआ

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

मंडला। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शासकीय माध्यमिक शाला पीपरपानी में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष सोनू भलावी, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्राम के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजित विशेष भोज में अतिथियों ने छात्र-छात्राआंे के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से आत्मीय बात भी की। छात्र-छात्राओं को चॉकलेट वितरित किए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इसके पश्चात शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

error: Content is protected !!