31.7 C
Mandlā
Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 361

निवास के मझगांव जलाशय से 50 किलो मछली जाल जप्त

मंडला। शासन द्वारा 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। बंद ऋतु के दौरान मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि प्रतिबंधित है। विकासखण्ड निवास मझगांव जलाशय में मछली पालन विभाग मण्डला एवं पुलिस बल के संयुक्त दल द्वारा मझगांव जलाशय का औचक निरीक्षण कर अवैधानिक मत्स्याखेट की कार्यवाही की गई। संयुक्त दल के औचक निरीक्षण में मझगांव मछुआ सहकारी समिति जिलेहटा के सहयोग से मझगांव जलाशय से जाल निकाला गया। मौके से लगभग 50 किलो जाल जप्त किया गया।

error: Content is protected !!