33.8 C
Mandlā
Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 359

हब फोर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

मंडला। वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 मिशन शक्ति योजना नामांकन सप्ताह- ओएससी और डब्ल्यूएचएल कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण सत्र अंतर्गत डाक बैंक महाराजपुर जिला मण्डला के साथ डीबीटी सक्षमता एवं योजनाओं से लाभार्थी महिलाओं का आधार प्रमाणीकरण करने हेतु संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित भोजन एवं प्रसव से पहले पर्याप्त आराम की आवश्यकता के बारे में बताया गया एवं मातृवंदना योजना से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिला हब में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया और वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया और आगे भी इन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

error: Content is protected !!