29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 355

छात्राओं के हुनर को प्रोत्साहित करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने किया सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण

मंडला। घुघरी भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने उत्कृष्ट सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में संचालित गतिविधियों तथा छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल पर भी ध्यान दें। छात्राओं की हुनर को प्रोत्साहित करें। छात्राओं की रूचि के अनुरूप गतिविधियों के लिए आवश्यक सामग्रियाँ उपलब्ध कराएं। साथ ही छात्रावास में कैरियर काउंसलिंग के सत्र आयोजित करें।

            कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रत्येक बालिकाओं से चर्चा करते हुए उन्हें अध्ययन पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभी से अपना लक्ष्य तय करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए राखियां बंधवाई। श्री मिश्रा ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाते हुए उपहार प्रदान किए। इस दौरान एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग एलएस जगेत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!