29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 352

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छोटी खैरी कांजीहाउस का निरीक्षण किया

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को छोटी खैरी नगरपालिका मंडला में स्थित कांजीहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कांजीहाउस में नेमप्लेट लगाने तथा संपर्क नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। जिससे कांजीहाउस में रखे गए पशुओं के मालिक संपर्क कर सकें। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कांजीहाउस में पशुओं के लिए चारा, भूसा और पेयजल का समुचित प्रबंध करने को कहा। कांजीहाउस की नियमित रूप से साफ सफाई और देखरेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांजीहाउस में रखे गए पशुओं के लिए सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने तथा पशुओं की संख्या दर्ज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका मंडला अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और तहसीलदार मंडला उपस्थित थे।

error: Content is protected !!