29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 332

स्वाधारगृह महाराजपुर मण्डला में जागरूकता शिविर संपन्

मंडला। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला ने बताया कि बुधवार को स्वाधारगृह महाराजपुर मण्डला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय ने सरकार की कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया गया एवं इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले में विभिन्न सेंटरों में संचालित कौशल विकास योजना अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई के कार्यों से जुड़ने हेतु कहा गया। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में स्वाधारगृह सचिव, कार्यकर्ता, अधीक्षिका एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!