25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 321

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पशु सेवा रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किय

बीमार एवं घायल पशुओं को मिलेगी उपचार व्यवस्था

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पशु सेवा रथ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर और अभय चौधरी उपस्थित थे।

इस रथ को नगर निगम सभापति मनोज तोमर द्वारा अपनी मौलिक निधि से 13 लाख 75 हजार से क्रय किया गया है। यह रथ ऐसे पशुओं को उठाकर लायेगा जो वाहनों की चपेट में आने के कारण घायल हो जाते हैं। साथ ही बीमारी के कारण भी अपने पैरों पर खड़े होने में असमर्थ होते हैं, जिन्हें उपचार की आवश्यकता होती है। रथ द्वारा घायल एवं बीमार पशुओं को उपचार के लिए गौशाला तक लाया जा सकेगा। नागरिक अपने आसपास बीमार एवं घायल पशु की सूचना फोन नंबर 0751-438358 एवं मोबाइल नंबर 9644408123 पर दे सकते हैं।

error: Content is protected !!