25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 319

कलेक्टर ने की आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वीकृत एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों को जल्द प्रारंभ कराएं। कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत भवनों में चल रहे निर्माण कार्यों का सत्यापन करें। उन्होंने निर्देशित किया कि भवन के निर्माण के कार्यों में मानक स्तर एवं निर्धारित समय अवधि पर कार्य पूर्ण करें तथा इसी आधार पर कार्य की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति के आधार पर सभी संबंधित उपयंत्री एवं सहायक यंत्रियों की ग्रेडिंग कर निर्धारण किया जाएगा। कम प्रगति वाले उपयंत्रियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसियों को निर्धारित एसओपी के आधार पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की प्रगति के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करें। जिन स्थानों पर भवन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है उनके लिए नियमानुसार परिवर्तन का प्रस्ताव भेजें। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। कार्यों को उचित गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी भवनों में बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों के अनुरूप वॉल पैंटिंग कराएं तथा बाउंड्रीवॉल भी बनाएं। आंगनवाड़ी केन्द्रों के परिसरों में पोषणवाटिका भी विकसित करें। उन्होंने जर्जर भवनों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट सहित संबंधित उपस्थित थे।

error: Content is protected !!