24.5 C
Mandlā
Tuesday, November 3, 2026
Home Blog Page 295

बरोंची में ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता को अपनाने की अपील की

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024, “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के जनप्रतिनिधि, विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक और छात्र छात्राएं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिससे जिले के सभी नागरिक स्वच्छता को अपनाकर इस अभियान को सफल बनाएं। इस अभियान के तहत ग्राम बरोंची जनपद पंचायत बीजाडांडी में ग्रामीणों ने रैली निकालकर स्वच्छता का महत्व बताया और स्वच्छता को अपनाने की अपील की। जिससे सभी नागरिक स्वच्छता को अपनाएं और अपने आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखते हुए निरोग व स्वस्थ रहें। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम बरोंची के ग्रामीणजन शामिल थे।

error: Content is protected !!