28.1 C
Mandlā
Monday, November 2, 2026
Home Blog Page 290

उचित मूल्य की दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित

मंडला। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में विकासखण्ड नारायणगंज अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानें पूर्व संचालक संस्थाओं के द्वारा समर्पित करने के कारण रिक्त हैं। इन पंचायत में दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। जिसके तहत अनुविभाग निवास के विकासखण्ड नारायणगंज के ग्राम पंचायत सुखराम और मुकास में एक-एक दुकान खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र संस्थाएं-ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान का आवंटन प्राथमिक कृषि सहकारी समिति/आदिम जाति सेवा सहकारी समिति/वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति जो जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबंध हो, विपणन सहकारी समिति जो कि मध्यप्रदेश राज्य विपणन सहकारी संघ मर्यादित की सदस्य हो, संयुक्त वन प्रबंधन समिति, लघु वनोपज सहकारी समिति (दोनों में संयुक्त वन प्रबंधन समिति को प्राथमिकता दी जायेगी) तथा महिला स्व सहायता समूह, उक्त संस्थाओं का पंजीयन आवेदन दिनांक से 1 वर्ष पूर्व का है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट https://rationmitra.nic.in पोर्टल पर 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी।

error: Content is protected !!