24.5 C
Mandlā
Monday, November 2, 2026
Home Blog Page 288

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग हेतु प्रस्ताव की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

मण्डला। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास योजनान्तर्गत 8.54 लाख रू. का बजट जिले के शिल्पियों एवं बुनकरों के विकास के लिए आवंटित किया गया है। हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण व हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण के लिए 3.71 लाख, हस्तशिल्पियों को उन्नत प्रशिक्षण व उपकरण के लिए 3.31 लाख और हाथकरघा कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.52 लाख आवंटित हैं।

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में कार्यरत जिले के बुनकर व औद्योगिक सहकारी समितियों स्व. सहायता समूहों उद्यमियों, अशासकीय संस्थाएं, शासकीय संस्थाओं से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, करघे एवं सहायक उपकरण तथा हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव 31 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं।

error: Content is protected !!