24.5 C
Mandlā
Monday, November 2, 2026
Home Blog Page 286

राजस्व दल द्वारा बुढ़ला में अवैध भंडारित रेत को किया गया जप्त

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम बिछिया सोनाली देव के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिये खनिज व राजस्व विभाग के दल द्वारा गत दिवस बुढ़ला क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बुढ़ला में खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। खसरा नक्शा 345 और 346 भूमि स्वामी खसरा नंबर 357 में लगभग 40 ट्राली घन मीटर रेत के अवैध भंडारण को जप्त कर खनिज विभाग के सुपुर्दगी में किया गया है। क्षेत्र में पाए गए खनिज रेत भण्डारण के संबंध में खनिज प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन तैयार कर निराकरण के लिये वरिष्ठ स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान राजस्व अमला सहित संबंधित उपस्थित थे।

error: Content is protected !!