24 C
Mandlā
Sunday, November 1, 2026
Home Blog Page 271

प्रमुख सचिव जान किंग्सली ने नवरत्न आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया

मंडला। प्रमुख सचिव जान किंग्सली एआर ने बुधवार को नवरत्न आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्रों से उनकी पढ़ाई, छात्रावास की व्यवस्थाएं, सुझाव और दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली। छात्र पुष्पेन्द्र ने बताया कि छात्रावास में भौतिक विषय की पढ़ाई के लिए नोट्स की आवश्यकता है। इस अवसर पर भौतिक विषय के शिक्षक को छात्रों को नोट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। छात्रों की मांग अनुरूप छात्रावास में संचालित कम्प्यूटर कक्ष में इंटरनेट कनेक्शन लगाने को कहा गया। प्रमुख सचिव जान किंग्सली ने इस अवसर पर छात्रावास में भोजन कक्ष, रसोई कक्ष, स्नानागार, शयन कक्ष का निरीक्षण किया। छात्रों से खेलकूद, भोजन व्यवस्था, पढ़ाई, लायब्रेरी और कम्प्यूटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से तुलनात्मक प्रश्न भी किए, जिसका छात्रों के द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। प्रमुख सचिव जान किंग्सली ने छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को जेईई एवं नीट परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए कोचिंग देने के निर्देश दिए। जिससे छात्रावास के छात्रों का उक्त परीक्षाओं में चयन हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग संतोष शुक्ला, मंडल संयोजक रंजीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!