22.5 C
Mandlā
Sunday, November 1, 2026
Home Blog Page 263

आबकारी विभाग के द्वारा 2 लाख 12 हजार 750 रुपए की मदिरा जब्त की गई

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में वृत मण्डला में गोंझी सहत्रधारा नर्मदा नदी के किनारे मदिरा के अवैध निर्माण/विक्रय करने वाले अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें मदिरा निर्माण के विभिन्न अड्डों से 200 डब्बे महुआ लहान का जप्त किया गया। इस दौरान 85 लीटर कच्ची शराब भी जप्त की गई। जप्त मदिरा एवं लहान की कीमत 2 लाख 12 हजार 750 रुपए है। आबकारी बल के द्वारा चार अड्डों पर कार्यवाही की गई और आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आबकारी बल को देखकर आरोपी घटना स्थल से भाग गए। कार्यवाही में उपनिरीक्षक गिरिजा धुर्वे, सर्वेश नागवंशी हमराह सहित विभागीय अमला मौजूद था।

error: Content is protected !!