22.3 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 249

एसडीएम सोनाली देव ने ग्राम पंचायत अतरिया के निर्माण कार्यों और स्कूल व आँगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में बिछिया एसडीएम सोनाली देव के द्वारा जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरिया में नलजल योजना और कपिलधारा कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। एसडीएम सोनाली देव ने इसके बाद प्राथमिक शाला अतरिया और आँगनवाड़ी केन्द्र अतरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं से उनके अध्यापन कार्य केे संबंध में जानकारी ली। आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के भोजन, खिलोने, ग्रोथ चार्ट, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर अनुविभाग, जनपद एवं ग्रामीण स्तर के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!