20.1 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 238

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने झालपानी में जन आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

शिविर में विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा बुधवार को मंडला जिले के ग्राम पंचायत झालपानी में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आयोजित शिविर में सभी विभागों को समन्वय बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। आयोजित शिविर में पहुंचे प्रत्येक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार करते हुए निःशुल्क दवाईयां वितरण करने को कहा। विभागों के द्वारा शिविर में ग्राम पंचायत के 352 नागरिकों का पंजीयन कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खून की जांच, टीबी की जांच, सिकलसेल की जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चे का टीकाकरण किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे ग्राम के सभी नागरिक इस शिविर का लाभ उठा सकें। उन्होंने शिविर में पहुंचे हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने जन आरोग्यम शिविर में 70 प्लस से अधिक आयु के नागरिकों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिससे इन्‍हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जन आरोग्यम शिविर में पहुंचे बच्‍चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण आहार वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजित जन आरोग्यम शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस शिविर में अधिक से अधिक नागरिक आकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य जांच का लाभ जरूर उठाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, तहसीलदार मंडला अजय श्रीवास्तव सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर विभागों के द्वारा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

error: Content is protected !!