21.8 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 230

पंचचौकी महाआरती में कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सहभागिता

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा माहिष्मती घाट में पंचचौकी महा आरती में शामिल हुए। पंचचौकी महा आरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माँ नर्मदा नदी के घाट में आयोजित पंचचौकी महा आरती के पश्चात नर्मदा नदी में दीपदान किया गया। महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और श्रद्धालु उपस्थित थे।

error: Content is protected !!