35.8 C
Mandlā
Friday, March 6, 2026
Home Blog Page 208

चंद्रयान 3 की सफलता के ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में रंगोली, प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

मंडला। प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय अंजनिया ने बताया कि 23 अगस्त 2024 को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के अवतरण एवं प्रज्ञान रोवर के परियोजन से चंद्रयान 3 की सफलता के ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया मंडला में 21 एवं 22 अगस्त 2024 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत कुमार यादव, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. शोभना पटेल, डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. गरिमा छाबड़ा, संदीप चौरसिया, संतोष नंदा एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!